Wednesday, August 24, 2011

प्रयास

पल प्रतिपल एक नया प्रयास,
कभी सफल, कभी विफल|

प्रयास की एक यह भी हे परिभाषा,
एक कर्म जिसके साथ जुडी हो आशा,
सफल प्रयास के लिए ज़रूरी एक सफल अंत की अभिलाषा,
विफलता में भी मन हो हर्षित जब प्रयास हो सम्पूर्ण सकल,

पल प्रतिपल एक नया प्रयास,
कभी सफल, कभी विफल|

जीवन का पर्याय प्रयास,
जीवित होने का आभास,
हार-जीत पड़ाव अविरत एक यात्रा के जिसका नाम अनंत प्रयास,
जो पल सुनाते आज व्यथा हार की, देते वही कल की जीत का मनोबल

पल प्रतिपल एक नया प्रयास,
कभी सफल, कभी विफल|

मन की हैं अनंत उड़ने,
किस दिशा जाए कोई ना जाने,
जीवन लौ की एक चुटकी से लगता हे ये पंख पसाने,
मन की गति प्रकाश से तेज़ किन्तु उड़ान अटल अविचल,

पल प्रतिपल एक नया प्रयास,
कभी सफल, कभी विफल|

अर्पित गट्टानी

No comments: